सिरसा ने लिखा विदेश मंत्री को पत्र, कहा- पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष उठाएं सिखों पर हमले का मुद्दा
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान में सिखों की निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय यह मसला पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष उठाए। सिरसा ने कहा कि पहले भी भारत के हस्तक्षेप […]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को पत्र लिखकर पाकिस्तान में सिखों की निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं का मुद्दा उठाया है। उन्होंने आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय यह मसला पाकिस्तानी उच्चायोग के समक्ष उठाए। सिरसा ने कहा कि पहले भी भारत के हस्तक्षेप के बाद ही पाकिस्तान में सिखों के मसलों का समाधान हुआ था।
सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान के पेशावर में पिछले कुछ-एक दिनों में मनमोहन सिंह और तरलोक सिंह नामक दो सिखों पर चरमपंथियों ने हमला किया। इसमें मनमोहन सिंह की मौत हो गई और तरलोक सिंह बाल-बाल बचे। यह पहला मामला नहीं है जब सिखों पर इस तरह के हमले हुए हैं। पेशावर में आए दिन सिखों को निशाना बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्यसिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिख समुदाय दहशत में जी रहा है। वहां की सरकार सिखों पर हो रहे हमलों को लेकर मूकदर्शक बनी बैठी है। बार-बार सिख संगठनों की ओर से इस मुद्दे को उठाने के बावजूद भी पाकिस्तान सरकार सिखों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम रही है। अब सिखों की पाकिस्तान सरकार से सभी प्रकार की आशाएं खत्म हो चुकी हैं। इस तरह के मामलों में पहले भी हमलावरों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां