हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता जरूरी, चीन की वजह से छाये टकराव के काले बादल: प्रधानमंत्री मोदी

On

वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में गुरुवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों बड़ी चिंता जताई। उन्होंने बीजिंग पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से अहम है। इस क्षेत्र में चीन की वजह से दबाव और टकराव के […]

वाशिंगटन। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र में गुरुवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों बड़ी चिंता जताई। उन्होंने बीजिंग पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से अहम है। इस क्षेत्र में चीन की वजह से दबाव और टकराव के काले बादल छाए हुए हैं। इस क्षेत्र की स्थिरता हमारी साझेदारी की प्रमुख चिंता में से एक है।

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक व्यवस्था संयुक्त राष्ट्र चार्टर के सिद्धांतों, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर आधारित है। भारत और अमेरिका ऐसे मुक्त, स्वतंत्र एवं समावेशी हिंद-प्रशांत का साझा दृष्टिकोण रखते हैं, जो सुरक्षित समुद्रों से जुड़ा हो। जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों से परिभाषित हो। जहां किसी का प्रभुत्व न हो।

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस ये भी पढ़ें  लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर किरेन रिजिजू का कड़ा रुख, बोले-पछताएगी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि दोनों देश ऐसे क्षेत्र की कल्पना करते हैं, जहां सभी छोटे-बड़े देश अपने फैसले स्वतंत्र और निडर होकर कर सकें। जहां तरक्की कर्ज के असंभव बोझ तले दबी न हो। जहां संपर्क सुविधाओं का लाभ सामरिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाए। जहां सभी देश मिलकर समृद्धि हासिल कर सकें।

लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान ये भी पढ़ें  लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, राज्यसभा में एस जयशंकर ने पश्चिम एशिया पर दिया बयान

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सोच किसी को रोकने या किसी को अलग रखने पर आधारित नहीं है। बल्कि यह शांति एवं समृद्धि का सहकारी क्षेत्र बनाने को लेकर है। हम क्षेत्रीय संस्थानों और क्षेत्र के भीतर एवं बाहर के अपने भागीदारों के साथ काम करते हैं। इनमें से क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) इस क्षेत्र की भलाई के लिए एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में सभी देशों से नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान किए जाने का आह्वान किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यूक्रेन में युद्ध के साथ ही यूरोप में युद्ध की वापसी पर चिंता जताई। उन्होंने दोहराया-यह युद्ध का समय नहीं है। यह संवाद और कूटनीति का दौर है। हम सबको रक्तपात और मानव पीड़ा को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करनी चाहिए।

Views: 3

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- ‘बहुत अच्छी’ रही बातचीत

मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर  मेरठ 
मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई

नई दिल्ली। दिग्गज अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने 2025 में भारत में उत्पादन करीब 53 प्रतिशत बढ़ाया है और इस...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
एप्पल ने भारत में उत्पादन 53 प्रतिशत बढ़ाया, ग्लोबल आईफोन प्रोडक्शन में हिस्सेदारी एक चौथाई से अधिक हुई

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के सामने लगे एक पोस्टर ने प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में पोस्टर से सियासी तूफान! “कुछ दिन तो गुजार उत्तर प्रदेश में…

SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ। मेरठ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आज सेंट्रल मार्केट में बड़े पैमाने पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
SC के आदेश के बाद बड़ा एक्शन, मेरठ की सेंट्रल मार्केट पर चलेगा बुलडोजर!

मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, बुलंदशहर और आसपास के कई जिलों में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर  मेरठ 
मेरठ, बुलंदशहर समेत पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा, सुबह से छाया धुंध का घेरा

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना