भारत की नौसेना के लिए स्वदेशी संचार उपग्रह जीसैट-7आर का सफल प्रक्षेपण, आत्मनिर्भरता की बड़ी उपलब्धि

On

नई दिल्ली। भारत रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। यह कदम आत्मनिर्भरता की दिशा में भी एक बड़ी पहल है। इसके तहत रविवार को नौसेना के लिए स्वदेशी संचार उपग्रह अंतरिक्ष में स्थापित किया जाएगा। यह उपग्रह अंतरिक्ष की आधारित संचार क्षमता में इजाफा करेगा। भारतीय नौसेना की अंतरिक्ष आधारित संचार क्षमता को और अधिक सशक्त करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) रविवार को जीसैट-7आर उपग्रह का प्रक्षेपण करेगा। यह अब तक का नौसेना के लिए सबसे उन्नत और भारी संचार उपग्रह है।

 

और पढ़ें शिमला में सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 - 3 नवम्बर से मौसम में बदलाव के आसार

और पढ़ें आज के भारत के मानचित्र को बनाने में सरदार पटेल की बहुत बड़ी भूमिका- अमित शाह

इसका वजन लगभग 4,400 किलोग्राम है। भारतीय नौसेना के मुताबिक यह उपग्रह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से डिजाइन और विकसित किया गया है। नौसेना ने यह भी बताया कि इस उपग्रह का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया जाएगा। जीसैट-7आर, जिसे सीएमएस-03 के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय नौसेना की समुद्री संचार प्रणाली में एक नया अध्याय जोड़ेगा। इस उपग्रह की प्रमुख विशेषताएं हैं। जैसे कि यह भारत का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह, जिसमें अत्याधुनिक स्वदेशी घटक शामिल हैं। उच्च क्षमता वाले ट्रांसपोंडर जो आवाज , डेटा और वीडियो लिंक को एक साथ संचालित कर सकेंगे। इससे मल्टी-बैंड कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलेगा जिससे नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और समुद्री संचालन केंद्रों के बीच सुरक्षित और निर्बाध संपर्क बना रहेगा।

और पढ़ें दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता बिगड़ी, AQI 400 के पार, धुंध ने किया हालात और खराब

 

इससे भारतीय महासागर क्षेत्र में व्यापक टेलीकम्युनिकेशन कवरेज संचालित करने में मदद मिलेगी। इस उपलब्धि का एक बड़ा लाभ यह है कि इससे नौसेना की समुद्री डोमेन जागरूकता और रणनीतिक क्षमताओं में वृद्धि होगी। विशेषज्ञ इसे नौसेना की परिचालन क्षमता में नई छलांग के तौर पर भी देख रहे हैं। दरअसल जीसैट-7आर के संचालन में आने से भारतीय नौसेना की नेटवर्क-सेंट्रिक ऑपरेशंस को अत्यधिक मजबूती मिलेगी। इससे दूरस्थ समुद्री सीमाओं पर भी रीयल-टाइम डेटा ट्रांसमिशन संभव होगा। यही नहीं नौसेना की निगरानी और समन्वय को भी मजबूती मिलेगी।

 

इसलिए यह उपग्रह नौसेना की ‘डिजिटल नौसेना’ की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सशक्त पहल है। जीसैट-7आर परियोजना, भारत के ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक इन इंडिया’ अभियानों की भावना को साकार करती है। विशेषज्ञों के मुताबिक यह न केवल तकनीकी दृष्टि से देश की क्षमताओं का प्रतीक है, बल्कि भारतीय नौसेना के रणनीतिक संचार नेटवर्क को वैश्विक मानकों तक पहुंचाएगी। इससे राष्ट्रीय सुरक्षा में नई दिशा व प्रगति आएगी। जटिल और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य में यह उपग्रह भारतीय नौसेना की समुद्री सीमाओं की रक्षा, संचार नेटवर्क की सुरक्षा, और रणनीतिक निर्णय प्रक्रिया को और अधिक मजबूत करेगा। जीसैट-7आर का सफल प्रक्षेपण भारत की अंतरिक्ष और रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा तथा यह इस बात का प्रतीक होगा कि भारत अब अपने समुद्री और अंतरिक्ष क्षेत्रों में पूर्ण स्वावलंबन की दिशा में अग्रसर है। 






लेखक के बारे में

नवीनतम

शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

मुज़फ्फरनगर। ग्राम मांजरा (शादरुद्दीननगर) में शिवसेना की ओर से रविवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
शिवसेना हिंदुत्व की आवाज को मजबूती से बुलंद करेगी: बिट्टू सिखेड़ा

गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु सिंह सभा के तत्वाधान में धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
 गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन,मुजफ्फरनगर में हर्षोल्लास से निकली यात्रा

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक प्रापर्टी डीलर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का खुलासा, आरोपी दीपक गोस्वामी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

   अमरोहा।  अमरोहा से एक अत्यंत खास और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीयजुहैब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ के चतुर्थ दीक्षांत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था से ही पूरे होंगे सुशासन के लक्ष्य- सीएम योगी