जिंदा है आतंकी पन्नून, भारतीय राजनयिकों को दी धमकी!
चंडीगढ़। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जिंदा है और वह फिलहाल न्यूयॉर्क में है। उसने गुरुवार को कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके में भारतीय राजनयिकों को फिर से धमकी दी है। सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की स्थापना करने वाले पन्नून ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “हां, हम संधू-वर्मा-डोराईस्वामी-मल्होत्रा-वोहरा, अमेरिका, कनाडा, […]
चंडीगढ़। आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नून जिंदा है और वह फिलहाल न्यूयॉर्क में है। उसने गुरुवार को कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और यूके में भारतीय राजनयिकों को फिर से धमकी दी है।
सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) की स्थापना करने वाले पन्नून ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय से एक वीडियो संदेश जारी कर कहा, “हां, हम संधू-वर्मा-डोराईस्वामी-मल्होत्रा-वोहरा, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, इटली और ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिकों को निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं।”
कनाडा में खालिस्तान जनमत संग्रह के तीसरे चरण की घोषणा करते हुए पन्नून ने कहा कि टोरंटो में 16 जुलाई को मतदान होगा और 10 सितंबर को वैंकूवर में मतदान निज्जर को समर्पित होगा।
कनाडा स्थित खालिस्तान समर्थक नेता हरदीप सिंह निज्जर, जिसे भारत सरकार ने ‘वांछित आतंकवादी’ घोषित किया था, की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में गोली मार कर हत्या कर दी थी। निज्जर सरे में गुरु नानक सिख गुरुद्वारा का प्रमुख था।
इसके बाद पन्नू भूमिगत हो गया था।
खालिस्तान कट्टरपंथियों ने 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आग लगा दी थी। अमेरिका ने इस हमले की निंदा की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां