विकास में पिछड़े क्षेत्रों में आज भारत कर रहा इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास : प्रधानमंत्री

On

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में सुबह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास से जोड़ते हुए कहा कि पिछले 9 साल में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से सबसे ज्यादा लाभ पिछड़े क्षेत्रों को हुआ है। […]

रायपुर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को रायपुर में सुबह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास से जोड़ते हुए कहा कि पिछले 9 साल में उनकी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से सबसे ज्यादा लाभ पिछड़े क्षेत्रों को हुआ है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में दशकों तक इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा जिसके चलते विकास में देरी हुई। आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है जो विकास के क्षेत्र में पिछड़े रह गए।

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर भाजपा और टीएमसी में घमासान..जानें क्या है पूरा विवाद

प्रधानमंत्री ने आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए कहा कि सदियों से अन्याय और असुविधा का सामना कर रहे लोगों तक आज भारत सरकार आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लोगों को जीवन में आसानी, कारोबार में आसानी, रोजगार के अवसर और तेज विकास मिलता है।

सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही ये भी पढ़ें  सऊदी अरब में मिसाइल हमला: एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक की मौत; रिहायशी इलाके में मची तबाही

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ तो इकोनामिक कॉरिडोर से जुड़ रहा है। रायपुर धनबाद इकोनामिक कॉरिडोर और रायपुर विशाखापट्टनम इकोनामिक कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र का भाग्य बदलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यह आर्थिक गलियारे आकांक्षी जिलों से होकर गुजर रहे हैं। यह जिले कभी पिछड़े माने जाते थे और यहां हिंसा और अराजकता हावी थी। आज उन्हीं जिलों में भारत सरकार की कमान में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

'जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का संकल्प', बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने किया 'केयर इकोनॉमी' का भी जिक्र  ये भी पढ़ें  'जन आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार का संकल्प', बजट वेबिनार में पीएम मोदी ने किया 'केयर इकोनॉमी' का भी जिक्र

उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को 7000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्ष में छत्तीसगढ़ को 20 प्रतिशत से अधिक गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी और अब यह घटकर केवल 6 प्रतिशत रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजाति है और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं। उन्होंने कहा कि गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियां आज सड़कों और रेल लाइनों से जुड़ रही हैं। दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों, माताओं बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है।

इससे पहले अवसंरचना विकास को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री ने लगभग 6,400 करोड़ रुपये की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रधानमंत्री 6-लेन वाले ग्रीनफील्ड रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर के छत्तीसगढ़ खंड के लिए तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने 103 किलोमीटर लंबी रायपुर-खरियार रोड रेल लाइन के दोहरीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिसे 750 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है। प्रधानमंत्री ने कोरबा में 130 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित 60 हजार मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाले इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के बॉटलिंग प्लांट को भी राष्ट्र को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम में संशोधन से छत्तीसगढ़ राज्य को बहुत लाभ हुआ है। इसके परिणामस्वरूप खनिज विकास और रोजगार सृजन को बड़ा बढ़ावा मिला है। उन्होंने पिछली सरकार से अपनी सरकार की तुलना करते हुए कहा कि 2010-2014 की अवधि के दौरान, छत्तीसगढ़ को रॉयल्टी भुगतान के रूप में 1,300 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई। जबकि 2015-16 से 2020-21 की अवधि के दौरान यह राशि एमएमडीआर अधिनियम के तहत 2,800 करोड़ रुपये थी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7-8 जुलाई के बीच चार राज्यों की यात्रा पर हैं।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो व्यापारियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना