Tuesday, April 29, 2025

सहारनपुर में पति से मनमुटाव के चलते नवविवाहिता ने की खुदकुशी, पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर भेजा जेल

सहारनपुर। अनुसूचित जाति की 21 वर्षीय नवविवाहिता पूजा ने अपने पति मोंटी कुमार से मनमुटाव के चलते फांसी के फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली है। घटना थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र की है।

सीओ रामकरण सिंह ने आज बताया कि मृतका के पिता नाथीराम ने पति, दो देवर, सास, ससुर, चाचा के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पूजा के पति मोंटी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। मामले की तफ्तीश सीओ रामकरण सिंह कर रहे हैं। जिन्होंने बताया कि अभी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर पूजा की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। गांव शेरपुर में पिछले माह 21 अक्टूबर को ब्याह कर मायके आई पूजा का ससुराल में मन नहीं लगा और वह जल्द ही मायके लौट गई।

जानकारों के मुताबिक पूजा पढ़ी-लिखी लड़की थी जबकि उसका पति गरीब और अशिक्षित था जो मेहनत मजदूरी करता था। पूजा इस शादी से भी खुश नहीं थीं। इसी माह 17 नवंबर को पति और ससुरालिए उसे उसके मायके हरिद्वार जिले के गांव कांजा मजरा से दबाव डालकर अपने गांव लाए थे। अगले ही दिन 18 नवंबर को पूजा ने पति मोंटी से मनमुटाव और विवाद होने के बाद 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुलाया था। पुलिस वालों ने उसे समझा- बुझाकर शांत कर दिया था। उसके अगले दिन ही 19  नवंबर को पूजा ने अपने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

[irp cats=”24”]

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ बीनू सिंह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर गए और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोंरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना की। पुलिस द्वारा दी गई सूचना पर मृतका पिता नाथीराम यहां आए जिन्होंने थाना बिहारीगढ़ में पूजा के छह-सात ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

सीओ रामकरण सिंह मामले की जांच कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय