Wednesday, May 14, 2025

नीतीश कुमार की भाषा अक्षम्य, महिलाओं से मांगें माफी : केशव मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बिहार विधानसभा में महिलाओं के संबंध में भाषण की भाषा अमर्यादित और अक्षम्य है। नीतीश कुमार नैतिकता के आधार पर बिना देरी बिना शर्त बिहार सहित देश की महिलाओं से माफ़ी माँगें।

नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में महिलाओं के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी के बाद देशभर में उनके बयान की आलोचना होने लगी।

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद नीतीश कुमार ऐसी बयानबाजी करते हैं। महिलाओं के लिए इस तरीके की बयानबाजी जो अपने आप में बिलकुल अशोभनीय है। नीतीश कुमार की टिप्पणी से पता चलता है कि महिलाओं के प्रति इनका कैसा रवैया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय