Sunday, April 27, 2025

नोएडा पुलिस ने असलहा व शराब के साथ 8 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव को सकुशल संपनन कराने के लिए नोएडा पुलिस ने गस्त व चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान में नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से 8 शातिर बदमाशों को असलहा व शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 20 क्वार्टर देसी शराब उत्तर प्रदेश मार्का बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक प्रीति पवार ने हबीब हुसैन पुत्र मार्टिन को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर-82 के सीएनजी पेट्रोल पंप के पास से हुई है। इसके पास से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह चोरी करने की नीयत से घूम रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने एक सूचना के आधार पर अभिनव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 26 पाउच अवैध शराब बरामद किया है।
 

[irp cats=”24”]

थाना सूरजपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर विकास पुत्र छत्रपाल को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि इसके पास से 25 पव्वा देसी शराब बरामद हुई है। यह अवैध रूप से शराब बेच रहा था। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने गस्त के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अरुण यादव पुत्र जगराम सिंह है। वह ग्राम सर्फाबाद का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी मुखिया मार्केट के पास से हुई है। थाना दादरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

 

थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम अरविंद पुत्र गोरी दास है। थाना दनकौर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर अभिषेक नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसकी गिरफ्तारी दलेलगढ़ पुलिया के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था। थाना रबूपुरा पुलिस में गस्त के दौरान डिंपल उर्फ हेमंत शर्मा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि यह शातिर बदमाश है। इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय