Monday, May 19, 2025

उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग-उन रूस के लिए रवाना

सियोल। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस में शिखर वार्ता करने वाले हैं। दोनों देशों ने कहा है कि किम की बख्तरबंद ट्रेन रूस के लिए रवाना हो रही है, जो प्योंगयांग और मॉस्को के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग का एक महत्वपूर्ण संकेत है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने मंगलवार सुबह पुष्टि की कि किम  सत्तारूढ़ पार्टी और सशस्त्र बलों के प्रमुख अधिकारियों के साथ रविवार दोपहर ट्रेन से प्योंगयांग से रूस के लिए रवाना हुए।

केसीएनए ने सोमवार देर रात बताया कि किम “यात्रा के दौरान पुतिन से मिलेंगे और बातचीत करेंगे”। रूसी समाचार एजेंसी तास के अनुसार, क्रेमलिन ने यह भी पुष्टि की कि पुतिन के निमंत्रण पर किम रूस का दौरा कर रहे हैं।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में किम के साथ विदेश मंत्री चोए सोन-हुई, साथ ही शीर्ष सैन्य अधिकारी री प्योंग-चोल और पाक जोंग-चोन भी दिखाई दे रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय