Sunday, May 19, 2024

न्यूयॉर्क सिटी में बंदूकधारी ने मचाया आतंक, एक की मौत, तीन घायल

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

न्यूयॉर्क। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने कहा है कि एक स्कूटर सवार बंदूकधारी ने गोलीबारी करते हुए 87 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। जिसमें तीन अन्य लोग घायल हाे गए।

एनवाईपीडी आयुक्त एडवर्ड कैबन के अनुसार, 25 वर्षीय शूटर स्कूटर चला रहा था। उसने न्यूयॉर्क शहर के ब्रुकलिन और क्वींस बोरो में चार लोगों पर गोलीबारी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की घटनाएं दोपहर अलग-अलग स्थानों पर हुईं। आरोपी बंदूकधारी को दोपहर में ही पकड़ लिया गया। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस ने एक 9 एमएम पिस्तौल बरामद की है।

एनवाईपीडी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर में 2023 की पहली छमाही में शूटिंग की 482 घटनाएं दर्ज की गईं।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय