Saturday, May 10, 2025

मेरठ में करंट से युवक की दर्दनाक मौत, 20 दिन पहले पिता का हुआ था देहांत

मेरठ। परतापुर में देर रात एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक भैंस के तबेले में पंखा लगा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।

मेरठ के परतापुर में बीती रात गंगोल गांव में भैंस के घेर में पंखा लगाने के दौरान तार टूट कर लोहे की रॉड पर गिरने से ऋतिक करंट से झुलस गया। उसको परिजनों ने गंभीर हालत में उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची लेकिन परिजनों व ग्रामीणों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। लेकिन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि 20 दिन पहले ऋतिक के पिता की मौत हो गई थी। उसका पिता शराब पीने का आदि था और शराब पीने के बाद उसने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय