Saturday, May 10, 2025

सहारनपुर में मनचले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद की थाना जनकपुरी पुलिस ने छात्रा का पीछा कर उसे स्कूल जाते समय परेशान करने वाले मनचले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी बेटी गांव की एक निजी स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। वह खुद दूसरे जिले में नौकरी करता है, जबकि उसकी पत्नी व बच्चे गांव में ही रहते हैं।

आरोप है कि गांव का ही युवक मोहित उसकी बेटी को स्कूल जाते-जाते परेशान करता था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आज आरोपी मोहित निवासी खुर्द को उसी के गांव से गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय