Sunday, September 29, 2024

मेरठ में ट्रांसपोर्टर के बेटे की हत्या का राज खोलने के करीब पहुंची पुलिस, कोई अपना ही निकला कातिल

मेरठ। पुलिस की जांच में अब तक हत्यारोपी का कोई ठोस सबूत मिल गया है। पुलिस ने कई एंगल पर जांच की है। कातिल कोई अपना ही है। यह भी बताया जा  रहा है कि पुलिस ने कातिल को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। बताया जाता है कि सोसाइटी में रहने वाले किसी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया।
मेरठ में सुपरटेक ग्रीन विलेज के ई-502 फ्लैट में ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के बेटे विक्की शर्मा की हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विक्की की हत्या चार गोलियां मारे जाने की वजह से हुई थी। तीन बुलेट सर और एक पेट से बरामद हुई है। पुलिस की जांच में अब तक हत्यारोपी के ठोस सबूत मिले हैंं।

सुपरटेक ग्रीन विलेज निवासी सुनील शर्मा का टीपीनगर में ट्रांसपोर्ट और बॉडी मेकिंग का कारोबार है। बड़ा बेटा रिंकू उनके साथ काम देखता है। रिंकू की पत्नी वैष्णवी अपने बच्चों के साथ मायके गई हुई हैं। विक्की घर पर अकेला था। शाम को छह बजे के करीब भाई रिंकू घर पहुंचा तो विक्की सोफे पर मृत अवस्था में मिला था। उसके सिर पर गहरा निशान था। पुलिस अब तक मान रही थी कि किसी धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया तो सिर से तीन और पेट से एक गोली बरामद हुई है। चार गोलियां मारे जाने से स्पष्ट है कि पूरी तैयारी के साथ हत्या की गई। कातिल एक था या उससे ज्यादा, इसकी अभी जानकारी नहीं है।
दोपहर में विक्की ने पिता सुनील शर्मा और भाई रिंकू को छोले खिलाने के लिए घर बुलाया था। खाना खाने के बाद दोनों दोबारा से ट्रांसपोर्ट पर चले गए थे। इसके बाद कातिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोपहर से लेकर शाम छह बजे तक ग्रीन विलेज में बाहर से आने वालों का रिकॉर्ड खंगाला है। जो व्यक्ति बाहर से आए हैं। वे कोई भी विक्की के घर नहीं पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है।

बता दें कि विक्की की बहन यशोदा की पांच माह पहले ससुराल में हत्या कर दी गई थी। इसका मुकदमा चल रहा है। परिजनों ने यशोदा के ससुरालवालों पर हत्या का शक जताया था। विक्की के दोस्तों से भी पूछताछ चल रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय