Tuesday, September 17, 2024

गाजियाबाद में तोड़फोड़ और आग लगाने वाले 12 आरोपियों की पहचान, पुलिस की दबिश जारी

गाजियाबाद। साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तोड़फोड़ और आग लगाने वाले 12 आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम जगह-जगह दबिश दे रही है। बाकी आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

डीसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि लिंक रोड थाना क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में तोड़फोड़ और आगजनी करने वाले 12 आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्हें पकड़ने के लिए तेजी से तलाश की जा रही है। बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 

 

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना फैलाने वालों को भी चिन्हित करने का काम चल रहा है। मामले में उपनिरीक्षक रुस्तम कुमार ने ढाई सौ अज्ञात के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, आगजनी और अन्य धारा में मुकदमा कराया था, इनका सत्यापन भी कराया जा रहा है, जिससे उनके खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा सकें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय