Saturday, April 19, 2025

रायबरेली से गांधी परिवार के अंतिम बादशाह होंगे राहुल- गिरिराज सिंह

पटना। राहुल गांधी के अमेठी के बदले रायबरेली से चुनाव लड़ने के फैसले को लेकर केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय सीट से भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है।

 

गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दावा किया कि राहुल गांधी रायबरेली से गांधी परिवार के अंतिम बादशाह होंगे। गांधी परिवार जहां से हारता है, वहां फिर दोबारा नहीं जाता। राहुल गांधी अमेठी से हार गए तो उन्होंने वो सीट छोड़ दी, इस बार रायबरेली भी हारेंगे तो वो भी छोड़ देंगे।

 

जिस तरह बहादुर शाह जफर मुगल सल्तनत के अंतिम बादशाह थे, गांधी परिवार के लिए रायबरेली से राहुल गांधी अंतिम बादशाह हैं।

 

वहीं जदयू ने भी राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर तंज कसा है। बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि प्रियंका गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से इंकार कर कांग्रेस की उम्मीद पर पानी फेर दिया। राहुल गांधी भी स्मृति ईरानी से सामना करने को तैयार नहीं हैं।

राहुल गांधी को दो सीटों से चुनाव लड़ना पड़ रहा है। कांग्रेस राजनीतिक जमीन खोती जा रही है। कांग्रेस भले राष्ट्रीय पार्टी का दंभ भर ले लेकिन, स्थिति क्षेत्रीय पार्टी जैसी है। कांग्रेस रसातल की ओर जा रही है।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली एनसीआर में आंधी और बूंदाबांदी से गर्मी में मिली राहत, मौसम हुआ सुहावना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय