वादों की बहार है….राज्य में चुनाव है !

On

मुफ्त वाले वादों की बहती बयार बता रही है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर है। राजनीतिक दलों का  मुफ़्त महोत्सव शवाब पर है। आज कोई एक वादा करता है तो कल दूसरा और भी बड़ा लेकर आ धमकता है। आज की राजनीति हर कदम दूरगामी परिणाम को लेकर नहीं बल्कि यह सोच […]

मुफ्त वाले वादों की बहती बयार बता रही है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर है। राजनीतिक दलों का  मुफ़्त महोत्सव शवाब पर है। आज कोई एक वादा करता है तो कल दूसरा और भी बड़ा लेकर आ धमकता है। आज की राजनीति हर कदम दूरगामी परिणाम को लेकर नहीं बल्कि यह सोच कर उठाती है कि चुनाव में क्या फायदा होगा ?  नेता गरम तवे पर तशरीफ रखकर भी कहे कि नहीं, ऐसा नहीं है तब भी शायद ही कोई मानने को तैयार हो।

बीजेपी सरकार लाडली लक्ष्मी, कन्यादान जैसी
जनकल्याणकारी योजनाएं पहले से ही चला रही है। ऐन चुनाव के पहले मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना नाम से महिलाओं को 1000 रू. प्रतिमाह देने की एक और योजना शुरू की। कांग्रेस ने इस राशि को बढ़ाकर 1500 प्रतिमाह करने के साथ साथ 500 रुपए में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट फ्री बिजली जैसी घोषणाएं कर डालीं। शह और मात के इस खेल में माहिर शिवराजसिंह भी तत्काल 1000 की राशि को क्रमश: 3000 रुपए तक बढ़ाने का काउंटर आफर लेकर सामने आ गए।

सरकार में बैठी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही यह बताना जरूरी नहीं समझते कि इन योजनाओं पर होने वाला भारी भरकम पैसा आएगा कहां से ? प्रदेश के कर्ज में हुई ताबड़तोड़ बढ़त तो यही बताती है कि अंतत: और कर्ज लेकर ही इन योजनाओं पर खर्च किया जाएगा। पिछले वर्ष ही प्रदेश का कुल कर्ज बोझ सवा तीन लाख करोड़ से अधिक हो चुका है।

मौजूदा वर्ष में भी 55 हजार करोड़ रुपए कर्ज प्रस्तावित है जिससे प्रति व्यक्ति पर कर्ज का भार बढ़कर लगभग 50 हजार रुपये हो जाएगा।भले ही तर्क दिया जावे कि यह कर्ज केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर है मगर प्रश्न यह उठता है कि कर्ज की रकम बजाय ऐसे संसाधनों में लगाने के जिनके रिटर्न से अदायगी संभव हो सके, राजनीतिक रेवड़ी बांटने में किया जाना कहां तक उचित है ? घूम-फिरकर बात चार्वाक सिद्धांत पर आ टिकती है।

कर्ज लो, कम पड़े तो और कर्ज लो और मजे करो। व्यक्तिगत संदर्भ में इस सिद्धांत की उपादेयता पर बहस हो सकती है मगर सरकार के स्तर पर कतई नहीं जहां मूल और ब्याज  का भुगतान अंतत: प्रदेश की जनता द्वारा ही किया जाना है। यह तो वही हुआ कि करे कोई और भरे कोई।

सुप्रीम कोर्ट ऐन चुनाव के पहले के रेवड़ी कल्चर पर गहरी नाराजगी जता चुका है। चतुर नेतागिरी ने इसे राजनीतिक रेवड़ी बनाम कल्याणकारी बहस बना कर  तुम करो तो रेवड़ी हम करें तो जन कल्याण  का जामा पहना दिया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कह चुके हैं कि वोट के लिए मुफ्त सुविधाएं बांटने वाला कलचर आर्थिक विकास के लिए बहुत महंगा पड़ेगा और युवाओं के वर्तमान को खत्?म करके भविष्य को अंधेरे में धकेल देगा। जो लोग मुफ्त की सुविधाएं बांटने का ऐलान करते हैं, वे बुनियादी ढांचा बनाने और देश के भविष्य को संवारने में कोई योगदान नहीं देते। मगर लगता है कि उनकी अपनी पार्टी समेत कोई भी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है।

यह कल्चर भले ही राजनीतिक हित साधता हो और निम्नतम गरीब तबके को तात्कालिक फायदा पहुंचाता हो मगर वर्ग भेद भी उत्पन्न करता है। मध्यम वर्ग को इसके फायदे तो नहीं पहुंचते मगर उसे बढ़े करों, कीमतों और संसाधनों की कमी से उपजी स्तरहीन जनसुविधाओं का बोझ ज़रूर सहना पड़ता है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपनी ही सरकार को कह रही हैं कि सभाओं के आयोजन पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं के अभाव में मरीज गर्मी में तड़प रहे हैं। बिजली के झूलते खंभे, लटकते तार और ट्रांसफार्मर के बक्सों के गायब ढक्कन जहां तहां नजर आते हैं। भोपाल स्थित प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय सतपुड़ा भवन में आग लगती है और 16 घंटे तक धधकती रहती है। करोड़ों खर्च कर आयोजित तमाम उद्योग मेलों, विदेश यात्राओं के बावजूद प्रदेश में औद्योगिक विकास की दर जहां की तहां है।

पैसे के सम्यक उपयोग और खर्च पर प्रभावी नियंत्रण से कर्ज की जरूरत घटाई जा सकती है मगर आलम यह है कि निर्माणाधीन बांध पहली बरसात में बह जाते हैं। ताज़ा ख़बर यह है कि 3000 करोड़ के ई टेंडर घोटाले में हार्ड डिस्क में टेंपरिंग की पुष्टि होने के बाद भी जांच एजेंसी यह पता नहीं कर पाई कि छेड़छाड़ किसने की थी। अब सुना है कि पुलिस क्लोजर रिपोर्ट लगाने की तैयारी में है। आबकारी राजस्व में वृद्धि का फायदा सरकारी मिली भगत से शराब माफिया उठाता है। गिनाने बैठें तो गिनती कम पड़ जाए वाली स्थितियां है। कोई अपने दामन में झांकने को तैयार नहीं है।

पिछले दिनों हुए कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही झोला भर भरकर  मुफ़्त  वाले वादे किए। बहरहाल नतीजों ने यही साबित किया कि जीत मुफ्त रेवड़ी के वादों की नहीं बल्कि पिछली सरकार की अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से उपजी नाराजग़ी की हुई।

मुफ्त रेवड़ी की संस्कृति को समाप्त करना जनता के हाथ में भी है और हित में भी क्योंकि सरकारी खजाने से किए गए ऐसे लाभों की भरपाई बढ़े हुए कर और कीमतों से ही होती है। गरीब वर्ग के लिए मुफ्त योजनाओं की आवश्यकता पड़े भी तो राजनीतिक दलों से उनके लिए आर्थिक फंड जुटाने के तरीकों को सार्वजनिक किया जाना चाहिये।

यह मतदाताओं को मुफ्त और कल्याणकारी योजना में फर्क समझने में मदद करेगा और वह मुफ्त रेवडिय़ां बांटने वाले दलों की सियासी जमीन खिसकाने में सक्षम होंगे। मगर इसके लिए जैसी सामाजिक और शैक्षिक जागरूकता जगाने की जरूरत है उसके लिए शायद ही कोई तैयार होगा। भला कौन ऐसा राजनीतिक रसूख गंवाना चाहेगा जो मुफ्त के वादों से ही हासिल हो जाता है। बहरहाल उम्मीद पे दुनिया कायम है।
(लेखक-चैतन्य भट्ट)

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

मुजफ्फरनगर। नसीरपुर गांव में बच्चों के विवाद के बाद हुई पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारियों का मामला अब तूल पकड़ने लगा...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
ठाकुर पूरन सिंह के समर्थन में उतरी भाकियू टिकैत; 14 मार्च को नसीरपुर में होगी 'किसान सम्मान बचाओ महापंचायत'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित कुकड़ा मंडी परिसर में  सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित मारुति-800...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में कुकड़ा मंडी में मौत बनकर दौड़ी मारुति कार, मॉर्निंग वॉक कर रहे दो उद्यमियों को रौंदा

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना