Monday, May 19, 2025

जावर माइंस में टावर गिरने से सेफ्टी ऑफिसर की मौत

उदयपुर। सलूंबर जिले के जावर माइंस में शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। निजी कंपनी का मोबाइल टावर गिरने से जावर माइंस में कार्यरत सेफ्टी ऑफिसर लोकेश पालीवाल (36) की मौत हो गई।

जावर माइंस थाना अधिकारी पवन सिंह ने जानकारी दी कि कस्बे की डीएवी स्कूल के पास स्थित निजी कंपनी का मोबाइल टावर हवा के कारण हिल रहा था। टावर की स्थिति का निरीक्षण करने पहुंचे सेफ्टी ऑफिसर लोकेश पालीवाल पुत्र कृष्ण गोपाल पालीवाल पर टावर अचानक गिर पड़ा।

गंभीर रूप से घायल पालीवाल को तुरंत जावर माइंस के केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उदयपुर रेफर किया गया। उदयपुर चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय