Monday, May 19, 2025

सुरक्षा बलों ने राजौरी में एक आतंकवादी को ढेर किया, बाकी के सफाये के लिए सैन्य अभियान जारी

राजौरी। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कंडी वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने आज (शनिवार) सुबह मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया। मुठभेड़ में दूसरे आतंकी के घायल होने की सूचना है। मारे गए आतंकी के पास से एक एके 56, चार मैगजीन, एके 56 के कारतूस, एक पिस्टल, तीन ग्रेनेड बरामद हुए हैं। सुरक्षा बलों ने बाकी आतंकियों के सफाये के लिए अभियान तेज कर दिया है।

इससे पहले शुक्रवार को इसी इलाके में मुठभेड़ के दौरान आतंकियों के विस्फोट में सेना के पांच पैरा कमांडो शहीद हो गए थे। अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट करने के बाद आतंकवादी मौके से भाग गए थे। इस विस्फोट में दो कमांडो मौके पर बलिदान हो गए थे। एक अधिकारी सहित चार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत उधमपुर सैन्य अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान तीन कमांडों ने भी अपना सर्वोच्च बलिदान कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय