Wednesday, May 21, 2025

शाहपुर थाना प्रभारी ने आयोजित की गांव बसधाड़ा में त्योहारों के सम्बन्ध में शांति समिति की बैठक

शाहपुर। ग्राम बसधाड़ा में आगामी त्योहारों (होली, रमज़ान और ईद) के सम्बन्ध में शांति समिति की बैठक का आयोजन शाहपुर थाना प्रभारी ब्रिजेश मिश्रा ने किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में उन्होंने सभी को त्योहारों को आपसी भाईचारा और सौहार्द के साथ मनाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि त्योहारों का मकसद है लोगों को एक साथ लाना और खुशियां बांटना।

 

साथ ही, जनसेवक सददाम त्यागी ने भी सभी से भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों का आनंद तभी होगा जब हम सभी मिलकर मनाएंगे।

 

बैठक में ग्राम बसधाड़ा के गणमान्य लोग, जिनमें आसिफ त्यागी, गुलशेर त्यागी, नोमान त्यागी, कलाम त्यागी, जिल्लु रहमान, महताब त्यागी, मोनू, नदीम त्यागी, आदि शामिल थे, ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे त्योहारों को शांति और भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बैठक का समापन शाहपुर थाना प्रभारी ब्रिजेश मिश्रा द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय