शामली: वाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों का 7 सूत्रीय ज्ञापन SDM को सौंपा
शामली। राष्ट्रीय बाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच व भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर एसडीएम सदर अर्चना शर्मा के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझोट व चौधरी राजवीर सिंह मुंडेट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आउटसोर्स व संविदा सफाई कर्मचारियों को घोषित 20 हजार वेतन लागू करने, छठे व सातवें वेतनमान का लाभ देने तथा वर्ष 2006 से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की। कोरोना काल में काटे गए वेतन के भुगतान की भी मांग उठाई गई। ज्ञापन में पंसारियान स्थित वाल्मीकि बारात घर को कब्जा मुक्त कराने, पूर्व में हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति, भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा वाल्मीकि समाज के युवाओं को रोजगार व कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। इस अवसर पर डायरेक्टर योगेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, बिजेंद्र, नंदूप्रसाद वाल्मीकि, मुकेश वाल्मीकि, अरुण झंझोट, कविता देवी आदि मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।
पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां