शामली में यमुना नदी का बांध टूटने से गांव में भरा पानी, मुश्किल में जिंदगानी
शामली। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बनती जा रही है. जिसके चलते शामली में भी यमुना नदी का बांध टूट गया और एक गांव जलमग्न हो गया है। जिसमें सैकड़ों किसानों की फसलें भी बर्बाद हुई है। जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा […]
शामली। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश लोगों के लिए आफत का सबब बनती जा रही है. जिसके चलते शामली में भी यमुना नदी का बांध टूट गया और एक गांव जलमग्न हो गया है। जिसमें सैकड़ों किसानों की फसलें भी बर्बाद हुई है। जिला प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
दरअसल आपको बता दें पूरा मामला कैराना क्षेत्र के यमुना नदी किनारे स्थित गाँव सहपट का है जहाँ लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना नदी में बढ़े जलस्तर के कारण आए उफान के चलते देर रात नदी के किनारे का बांध टूट गया। जिसके बाद गांव पूरी तरह जलमग्न हो गया है, लोगों के खेत हो या घर सभी जगह सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है और अभी भी जल का बहाव तेजी से गांव की तरफ बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें शामली में चोरी के बरामद माल में पुलिस पर हेराफेरी करने का आरोप, पीड़ित की एसपी से न्याय की गुहारजिसके चलते ग्रामीणों व यमुना किनारे स्थित अन्य गांव के लोगो में दहशत का माहौल व्याप्त है। उक्त बांध टूटने के कारण अन्य 2 गांव का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है और ग्रामीण लगातार जिला प्रशासन से राहत की उम्मीद लगाते दिखाई दे रहे हैं। उधर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव के कार्य शुरू कर दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां