शामली में खनन ठेकेदार पर खेत से जबरन खनन करने का आरोप, डीएम ऑफिस पहुंचे ग्रामीण
शामली। जनपद के कलेक्ट्रेट पहुंचे एक किसान ने खनन ठेकेदार व कुछ दबंगों पर जबरन उसके खेत से रेत खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित किसान ने डीएम से उसकी भूमि में तत्काल प्रभाव से खनन रुकवाया जाने की मांग की है। दरअसल आपको बता दें […]
शामली। जनपद के कलेक्ट्रेट पहुंचे एक किसान ने खनन ठेकेदार व कुछ दबंगों पर जबरन उसके खेत से रेत खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा है। पीड़ित किसान ने डीएम से उसकी भूमि में तत्काल प्रभाव से खनन रुकवाया जाने की मांग की है।
दरअसल आपको बता दें कैराना क्षेत्र के गांव नगला राई निवासी मकसूद अन्य ग्रामीण के साथ डीएम दफ्तर पहुंचा। जहा उसने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि वर्षों पहले गांव में यमुना किनारे कृषि के पट्टे आवंटित हुए थे, जहां पहले से ही पीड़ित व उसका परिवार खेती करते आ रहे हैं।
आरोप है कि अब गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों के साथ मिलकर खनन ठेकेदार पीड़ित व उसके पिता की भूमि से अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे हैं और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं जिसके चलते पीड़ित किसान काफी परेशान है।
इसके संबंध में पूर्व में भी अधिकारी से शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते पीड़ित किसान ने डीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है।
ये भी पढ़ें शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुक
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां