शामली में रात के अंधेरे में गैस कटर से काटे दुकान के ताले, वीडियो वायरल
शामली। देर रात कोतवाली पहुंची एक महिला ने अपने साझेदारों पर दुकान के ताले काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित महिला ने पुलिस कों तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चार पांच व्यक्ति […]
शामली। देर रात कोतवाली पहुंची एक महिला ने अपने साझेदारों पर दुकान के ताले काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पीड़ित महिला ने पुलिस कों तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें चार पांच व्यक्ति दुकान के बाहर खड़े हैं और गैस कटर से दुकान के ताले कटवाते दिख रहे हैं।
आपको बता दें कि क्षेत्र के रेलवे रोड निवासी वृद्ध महिला सुशीला देर रात थाने में पहुंची। जहाँ उसने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि रेलवे रोड पर उसकी एक दुकान है। जिससे शहर का एक सुप्रसिद्ध चिकित्सक और उसके भाई साझेदार है। महिला का आरोप है कि साझेदारों से उसका कुछ व दुकान का कुछ विवाद चल रहा है। उस विवाद में प्रार्थी व साझेदारों द्वारा दुकान पर एक साथ ताले लगाए गए थे। लेकिन देर रात चिकित्सक व उसके भाई ने अपने कुछ अज्ञात साथियों के माध्यम से दुकान में लगे तालों को गैस कटर से कटवा दिया। जब महिला को पता चला तो उसने मौके पर पहुंचकर डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। लेकिन उससे पहले ही ताला काटने वाले लोग फरार हो चुके थे। वही ताले काटे जाने की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर करीब चार-पांच लोग दुकान के सामने खड़े हैं। और दुकान के ताले काटे जाने की घटना को अंजाम दे रहे हैं। महिला ने पुलिस को चिकित्सक एवं उसके भाई सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार परमामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ये भी पढ़ें शामली के थानाभवन में सैयद मुनावरी बेगम की राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्ति पर हर्ष का माहौल
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां