राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें उन्होने गरीब मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है। गुरूवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन डीएम को सौपा। जिसमें कहा कि उत्तर […]
शामली। राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें उन्होने गरीब मजदूरों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
गुरूवार को राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन डीएम को सौपा। जिसमें कहा कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकायों में वर्ष 2006 में संविदा सफाई कर्मचारियों की भर्ती की गई थी, जिन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है। संविदा सफाई कर्मचारियों को एवं ठेके व्यवस्था सफाई कर्मचारियों को नियमित कराया जाए।
वाल्मीकि दलित समाज के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को उनकी शिक्षा योग्यता के अनुसार रोजगार दिलाए जाएं। गरीब बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक रूप से बड़ी परेशानी हो रही हैं सरकारी कॉलेजों में बच्चों को बीए के छात्र छात्राओं को एडमिशन नहीं मिल रहे हैं जिनके लिए व्यवस्था की जाये। इस अवसर पर अध्यक्ष अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद वाल्मीकि, डा. सुरेशचंद, प्रवेंद्र कुमार, अरुण झंझोट मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां