शामली में ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन भेड़ों की दर्दनाक मौत
शामली। जनपद में ट्रेन की पटरियों के पास घास चर रही आधा दर्जन से अधिक भेड़ दिल्ली से शामली आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में सभी भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भेड़ों के शव को रेलवे लाइन से हटवाया। पुलिस ने […]
शामली। जनपद में ट्रेन की पटरियों के पास घास चर रही आधा दर्जन से अधिक भेड़ दिल्ली से शामली आ रही एक ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में सभी भेड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भेड़ों के शव को रेलवे लाइन से हटवाया। पुलिस ने भेड़ पालक को भविष्य में रेलवे लाइन के आसपास भेड़ों को ना चराए जाने की सख्त हिदायत दी है।
आपको बता दें कि पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिंभकल्का रेलवे अंडर पास के समीप का है। जहा दिल्ली की ओर से एक ट्रेन सुबह करीब ग्यारह बजे शामली की ओर आ रही थी जैसे ही ट्रेन सिंभलखा अंडर पास स्तिथ रेलवे लाइन पर पहुंची तो वहा दर्जनों भेड़े घास चर रही थी। जिनमे से करीब छः सात भेड़ ट्रेन की चपेट में आ गई और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत भेड़ों के शवों को रेलवे ट्रेक से हटवाया और भेड़ पालक को भविष्य में रेलवे लाइन पर भेड़ ना चराए जाने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां