शामली में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान,बाल बाल बचा परिवार
शामली। शहर में 2 दिन पूर्व हुई बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान में सो रहा परिवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए जाने की डीएम से मांग की है। आपको बता दें कि […]
शामली। शहर में 2 दिन पूर्व हुई बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। गनीमत रही कि मकान में सो रहा परिवार हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाए जाने की डीएम से मांग की है।
आपको बता दें कि शहर के मोहल्ला माजरा रोड निवासी प्रवीण अपने परिवार के साथ डीएम दफ्तर पहुंचा। जहा उसने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह एक मजदूर व्यक्ति है और अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहता है। जहा बीती 27 जून को वह अपने चार बच्चो और पत्नी के साथ घर में सोया हुआ था। जहा तेज बारिश होने के कारण उसका कच्चा मकान अचानक गिर गया। जिसमें घर में सो रहे सभी लोग बाल बाल बच गए।
ये भी पढ़ें शामली में ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से बाइक सवार की टक्कर, युवक की अस्पताल में हालत नाजुकपीड़ित का कहना है की वह पूर्व में भी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कई बार आवेदन कर चुका है। लेकिन उसका मकान आजतक नहीं बन पाया जबकि वह योजना का पात्र है और आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण भवन निर्माण करने में असमर्थ है। जिसके चलते अब वह अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। पीड़ित व्यक्ति ने डीएम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान बनवाए जाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां