शामली में मंडी समिति में नाले की सफाई के दौरान बिजली का करंट लगने से झुलसा सफाई कर्मी
शामली। शहर की मंडी समिति में नाले की सफाई के दौरान एक विद्युत तार में आए करंट लगने से एक सफाई कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार होने पर साथी सफाई कर्मियों ने घायल सफाई कर्मी को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा चिकित्सको ने सफाई कर्मी को गंभीर हालत […]
शामली। शहर की मंडी समिति में नाले की सफाई के दौरान एक विद्युत तार में आए करंट लगने से एक सफाई कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार होने पर साथी सफाई कर्मियों ने घायल सफाई कर्मी को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा चिकित्सको ने सफाई कर्मी को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि समीपवर्ती गांव लिलोंन निवासी दीपक ठेके पर सफाई कर्मी है। जहा शनिवार को वह अपने अन्य साथी सफाई कर्मियों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र स्तिथ मंडी समिति के नाले की सफाई कर रहा था। जहा नाले की सफाई के दौरान नाले के पास किसी विद्युत तार की चपेट में आने से सफाई कर्मी बुरी तरह झुलस गया। अपने साथी को करंट लगा देख अन्य सफाई कर्मियों के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने तत्काल अपने साथी को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहा चिकित्सको ने करंट से बुरी तरह झुलसे सफाई कर्मी को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही घायल सफाई कर्मी के परिजनों को भी घटना की जानकारी दें दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां