शामली में पुलिस चौकी इंचार्ज पर रिश्वतखोरी और मारपीट का गंभीर आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

युवक ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार; दरोगा पर समझौते के नाम पर धन उगाही और अभद्रता का आरोप, आरोपी इंचार्ज ने नकारा

शामली। जनपद की कादरगढ़ पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ के चौकी इंचार्ज दीपचंद पर एक युवक ने रिश्वत मांगने, घर में घुसकर गाली-गलौज करने और मारपीट करने के संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को प्रार्थना पत्र देकर जान-माल की सुरक्षा और न्याय की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम भैसानी इस्लामपुर निवासी अबरार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका अपने परिवार के साथ कुछ विवाद चल रहा था। इस विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। आरोप है कि जब अबरार समझौते की कॉपी चौकी में जमा कराने गया, तो चौकी इंचार्ज दीपचंद ने उससे पांच हजार रुपये की मांग की, जो पीड़ित ने दे दिए। लेकिन दरोगा की मांग यहीं खत्म नहीं हुई।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा ये भी पढ़ें  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात, मेरठ पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घर में घुसकर मारपीट और 20 हजार की मांग का आरोप

मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीव मारवाह का आकस्मिक निधन, पिंजौर के हिमशिखा श्मशान घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य संजीव मारवाह का आकस्मिक निधन, पिंजौर के हिमशिखा श्मशान घाट पर आज होगा अंतिम संस्कार

अबरार का आरोप है कि 17 फरवरी को चौकी इंचार्ज उसके घर जा धमके। उस समय घर पर मेहमान मौजूद थे, लेकिन आरोप है कि दरोगा ने सभी के सामने गाली-गलौज शुरू कर दी और अबरार के साथ मारपीट की। पीड़ित का दावा है कि चौकी इंचार्ज अब समझौते को बरकरार रखने के बदले 20 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे हैं। पीड़ित ने स्पष्ट किया कि वह गरीब है और इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थ है, जिसके कारण उसे और उसके परिवार को प्रताड़ित किया जा रहा है।

एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: शामली के 'आयनेक्स टेक्सटाइल पार्क' के निर्माण पर तत्काल रोक, अवैध निर्माण और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस ये भी पढ़ें  एनजीटी की बड़ी कार्रवाई: शामली के 'आयनेक्स टेक्सटाइल पार्क' के निर्माण पर तत्काल रोक, अवैध निर्माण और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर केंद्र व राज्य सरकार को नोटिस

जांच के बाद होगी कार्रवाई: थाना प्रभारी

इस पूरे प्रकरण पर थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित चौकी इंचार्ज के विरुद्ध सख्त विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दूसरी ओर, चौकी इंचार्ज दीपचंद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि वे न तो अबरार के घर गए और न ही उनका उससे कोई लेन-देन हुआ है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मामले की तह तक जाने में जुटे हैं।

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) शुक्रवार को उस समय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सर्वाधिक लोकप्रिय