Monday, March 31, 2025

Shehnaaz Gill ने फैंस को बताया healthy रहने का तरीका

‘बिग बॉस 13’, ‘किसी का भाई किसी की जान’ और ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल यह सुनिश्चित कर रही हैं कि वह अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान स्वस्थ और स्वच्छ भोजन का सेवन करके फिट रहें। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर रसोई में खाना बनाते हुए एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। शहनाज़ फिलहाल अटलांटा, जॉर्जिया में हैं और अपने खाने के सेवन में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। वीडियो में, एक्ट्रेस खाना बनाते हुए नज़र आ रही हैं। रसोई के अंदर रोटियां बनाते हुए देखा जा सकता है, जबकि चूल्हे पर तवा गरम हो रहा है। तवे के बगल में उत्तपम भी देखा जा सकता है। एक्ट्रेस ने लाल शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर से तस्वीरें शेयर कीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय