Thursday, April 24, 2025

सपा उम्मीदवार का आरोप, ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान हो रहा प्रभावित

मऊ। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राजीव राय ने मतदान के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि ईवीएम की गड़बड़ी से मतदान प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई एक्शन नहीं ले रहा है।

घोसी लोकसभा सीट पर मतदान शुरू हो गया है। वोटिंग शुरू होते ही आरोप-प्रत्यारोप भी लगने शुरू हो गए। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी राजीव राय ने मतदान के शुरू होने के बाद ही ईवीएम खराब होने के आरोप लगाते हुए कहा की घोसी लोकसभा का नाम गिनीज बुक रिकॉर्ड में आना चाहिए क्योंकि यहां इतनी ईवीएम खराब हो रही है।

 

[irp cats=”24”]

ईवीएम को खराब होने के बाद पांच मिनट के अंदर बदल देना चाहिए लेकिन अभी तक कई जगहों पर मतदान बाधित है। खराब ईवीएम को बदला नहीं जा रहा है। उन्होंने इसकी शिकायत डीएम और एसडीएम से भी की है फिर इसका संज्ञान नहीं लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक तरफा वोट हमें मिल रहा है। लोग सरकार से नही खुश हैं, जो सरकार से खुश हैं वो कैंडिडेट से खुश नही हैं। जिस प्रकार से इन्होंने तांडव मचाया हुआ था उसका जवाब देने के लिए जनता इंतजार कर रही थी। आज इनको जवाब मिलेगा। मुझे मेरी जीत को लेकर जनता ने पूरी तरह से आश्वस्त कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि घोसी लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसे में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजीव राय के ईवीएम के खराबी का आरोप लगाने से यहां की सियासत में हलचल मचना तय है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय