वनडे विश्व कप क्वालीफायर : गलत एक्शन के चलते यूएसए के काइल फिलिप निलंबित
हरारे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी काइल फिलिप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हरारे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए इवेंट पैनल द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कि तेज गेंदबाज की गेंदबाजी का एक्शन गलत है, यह निर्णय लिया […]
हरारे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी काइल फिलिप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हरारे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए इवेंट पैनल द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कि तेज गेंदबाज की गेंदबाजी का एक्शन गलत है, यह निर्णय लिया गया।
आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में बताया कि 18 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद अधिकारियों ने 26 वर्षीय खिलाड़ी के गलत एक्शन की रिपोर्ट की थी।
आईसीसी ने कहा, इवेंट पैनल ने फिलिप के गेंदबाजी एक्शन के मैच फुटेज की समीक्षा की और निष्कर्ष निकाला कि एक्शन गलत है और नियम 6.7 के अनुसार, उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया जाता है।
फिलिप का निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक वह अपने गेंदबाजी एक्शन को सुधार नहीं लेता।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां