ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर किया कमाल, दूसरा डायमंड लीग 2023 खिताब जीता
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को सितारों से भरे मैदान में डायमंड लीग के लुसाने चरण में सीजन का लगातार दूसरा पोडियम फिनिश हासिल किया। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अपने पांचवेें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर भाला फेंककर दूसरों पर बढ़त बना ली। जर्मनी के जूलियन वेबर […]
लुसाने (स्विट्जरलैंड)। ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने शनिवार को सितारों से भरे मैदान में डायमंड लीग के लुसाने चरण में सीजन का लगातार दूसरा पोडियम फिनिश हासिल किया।
मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार अपने पांचवेें प्रयास में नीरज ने 87.66 मीटर भाला फेंककर दूसरों पर बढ़त बना ली। जर्मनी के जूलियन वेबर आखिरी प्रयास में केवल 87.03 मीटर ही भाला फेंक सके।
चोपड़ा ने अपना पहला प्रयास फाउल थ्रो के साथ शुरू किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.52 मीटर भाला फेंका।
ये भी पढ़ें मध्य पूर्व संकट: ईरान में भारतीय दूतावास की अपील, 'लैंड बॉर्डर से दूर रहें, सतर्कता बरतें' 25 वर्षीय भारतीय सुपरस्टार ने 5 मई को दोहा में 88.67 मीटर के करियर के चौथे सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ शीर्ष पोडियम फिनिश के साथ डायमंड लीग सीज़न की शानदार शुरुआत की थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां