Wednesday, May 7, 2025

शामली में कलेक्ट्रेट पहुंचे फरियादियों ने डीएम से लगाई गुहार, पुलिस पर परेशान करने का आरोप

 

शामली। दो अलग-अलग मामलों में पीड़ित ग्रामीणों ने शामली कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम रविंद्र सिंह से शिकायत करते हुए पुलिस पर परेशान व तंग करने, धमकी देने और घर में घुसकर सामान क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। शिकायकर्ता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

 

मंगलवार को थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव कुड़ाना निवासी विधवा महिला जयबीरी डीएम से शिकायत करने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला ने बताया कि 22 जून को उसके दोनों बेटे रिश्तेदारी में हुई मौत में गए हुए थे। इस बीच घर पुलिस पहुंंची और बेटों के बारे में पूछा। आरोप है कि पुलिसवालों ने कुछ नही बताया और घर में रखे करीब 50 हजार रूपए के सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। महिला ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है।

 

एक अन्य मामले में थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी महिला रजनी, धमेंद्र, योगेंद्र, देव कुमार आदि ग्रामीण शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि गांव ही कुछ विपक्षी लोग उन्हें लगातार परेशान कर रहे हैं, जिन्होंने पुलिस में झूठी शिकायत की थी। आरोप है कि इसके बाद पुलिस द्वारा उन्हें तंग व परेशान किया जा रहा है और धमकी भी दी जा रही है। शिकायकर्ता ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय