Wednesday, July 3, 2024

महिला दे रही थी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी, राजमिस्त्री ने जहर खाकर दी जान

गाजियाबाद। मुरादनगर के सुल्तानपुर गांव निवासी राजमिस्त्री सलीम (25) ने रात जहर खाकर जान दे दी। उनके भाई गुलजार ने प्राॅपर्टी डीलर असलम, उसके सहयोगी लियाकत और एक महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये तीनों उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इस मामले में जहर खाने से पहले के सलीम के दो वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें वह इन तीनों के साथ ही दरोगा और इंस्पेक्टर पर भी गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गुलजार ने बताया कि नामजद कराई गई महिला एक साल से सलीम के साथ ही रह रही थी। उसने 29 जून को अपने पति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पति पर सौतेली बेटी से दुष्कर्म का आरोप था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। रिपोर्ट दर्ज कराने में तहरीर लिखने से लेकर थाने के चक्कर काटने तक सलीम ने मदद की थी।

 

एफआईआर में गुलजार की ओर से कहा गया है कि आरोपी के जेल जाने के बाद से महिला सलीम पर दबाव बना रही थी कि वह उसकी बेटी से बात कर दुष्कर्म के केस में समझौता करा दे। सलीम ने इन्कार कर दिया। इस पर रालोद से जुड़े ईदगाह काॅलोनी निवासी असलम और लियाकत ने उसे अपने दफ्तर पर बुलाकर धमकी दी कि अगर उसने समझौता नहीं कराया तो वे उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देंगे।

 

आरोप है कि महिला ने धमकी दी थी कि वह सलीम के खिलाफ ब्लैकमेल करने का केस दर्ज करा देगी। इसके लिए कह देगी कि सलीम ने उसके फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल किया। महिला ने फोन कर धमकी दी थी कि अगर उसने दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं कराया तो असलम और लियाकत उसे गोली मार देंगे। इसी से आहत होकर उसने आत्महत्या की है। उन्होंने पाइपलाइन मार्ग पर जहर खाया। बेहोशी की हालत में मिले थे। दिल्ली ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय