Sunday, May 18, 2025

बीआरएस-भाजपा के बीच गुप्त समझ है : मल्लिकार्जुन खड़गे

आलमपुर/नलगोंडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को तेलंगाना में आलमपुर और नलगोंडा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) एवं भाजपा पर जमकर हमला बोला।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी बीआरएस और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों से भाजपा का प्रभाव कम होता गया है। अब चुनाव मैदान में भाजपा दिखायी नहीं दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा बीआरएस को लाभ पहुंचाने के लिए ही चुनाव मैदान से हट गयी है। इन दोनों दलों के बीच एक गुप्त समझौता हुआ और दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीआरएस और भाजपा का एक ही लक्ष्य है कांग्रेस को हराना। उन्होंने कहा इन दोनों दलों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने तेलंगाना की जनता के संघर्ष को देखकर तेलंगाना दिया, केवल एक परिवार के लिए तेलंगाना नहीं दिया। तेलंगाना की जनता की आशा और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए ही कांग्रेस पार्टी ने तेलंगाना दिया, परंतु वास्तव में जनता के साथ न्याय नहीं हुआ।

खड़गे ने कहा कि ये चुनाव तेलंगाना के लिए बेहद अहम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री केसीआर कभी लोगों से नहीं मिले। लोगों को ऐसे नेता को चुनाव में वोट नहीं देना चाहिए। उन्होंने जनता से तेलंगाना देने वाली कांग्रेस पार्टी को आगामी चुनाव में जिताकर सेवा का अवसर प्रदान करने का आग्रह किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय