Tuesday, May 20, 2025

शादी की सालगिरह पर दंपती के बीच हुआ विवाद तो महिला ने खाया जहरीला पदार्थ

मेरठ। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के नाहली गांव में शादी की  सालगिरह पर दंपती के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया।
नाहली गांव में रविवार की रात दंपती की शादी की सालगिरह थी। इस बीच किसी बात पर दंपती में विवाद हो गया। इसके चलते पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद परिजनों ने विवाहिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से विवाहिता की गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत करा दिया है।
थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि दंपति के आपसी विवाद के चलते महिला ने जहरीला पदार्थ खाया है। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय