Thursday, September 19, 2024

विजयनगर में बनेगा तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत निराश्रित श्वानों की रोकथाम के लिए लगातार कार्यवाही चल रही है। नगरायुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में संबंधित विभाग द्वारा नंदी पार्क नंदग्राम स्थित एबीसी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन लगभग 30 श्वानों के बधियाकरण किया जा रहा है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

बढ़ती शिकायतों के क्रम में नगर आयुक्त द्वारा दूसरे एबीसी सेंटर का कार्य शुरू कराया गया। जिसकी क्षमता 40 श्वान प्रतिदिन ऑपरेट करने की है। जिसका कार्य सिटी जोन अंतर्गत नए बस अड्डे के पीछे चल रहा है। लगभग एक करोड़ 85 लाख की लागत से एबीसी केंद्र बनाया जा रहा है। 15 फरवरी 2025 तक कार्य पूर्ण होना अनुमानित है। जिससे शहर को निराश्रित श्वानों की रोकथाम पर कार्यवाही होने से राहत मिलेगी।

 

 

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि विजयनगर जोन अंतर्गत शहर का तीसरा एबीसी सेंटर बनाने हेतु शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलेगी। निराश्रित श्वानों की रोकथाम के लिए अधिक तेजी से कार्यवाही होगी। तीसरा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के अंतर्गत डॉग केयर सेंटर की स्थापना रहेगी।

 

 

दो करोड़ 43 लाख की लागत से इस केंद्र को बनाया जाएगा। जिसमें 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के अंतर्गत सुविधा को देखते हुए एबीसी केंद्र बनाया जाएगा। मेडिसिन रूम, सृजन रूम, प्रिपेयर रूम, ऑपरेशन थिएटर, रूम मेडिकल स्टोर और शौचालय व अन्य आवश्यकतानुसार केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय