Friday, May 9, 2025

मेरठ में जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना दौराला पुलिस ने जानलेवा हमले की घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रिंस उम्र करीब 22 वर्ष और नितिन उम्र करीब 19 वर्ष पुत्रगण राजबीर निवासी ग्राम दादरी थाना दौराला मेरठ के द्वारा 21 सितंबर को दीपक पुत्र चरण सिह निवासी ग्राम दादरी थाना दौराला मेरठ के साथ गाली गलोच करते हुए जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला किया गया था।

 

जिसके संबंध में वादी दीपक पुत्र चरण सिह निवासी ग्राम दादरी थाना दौराला मेरठ की तहरीर के आधार पर थाना दौराला पर अभियुक्त प्रिंस और नितिन पुत्रगण राजबीर निवासीगण ग्राम दादरी थाना दौराला मेरठ पंजीकृत किया गया।

 

 

थाना दौराला पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण प्रिंस और नितिन पुत्रगण राजबीर निवासीगण ग्राम दादरी थाना दौराला मेरठ को आज सकौती रेलवे पुल के ऊपर सड़क किनारे से गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय