Sunday, May 11, 2025

बागपत में दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, एक की मौके पर मौत

बागपत। जिले में दो दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसमें एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सड़क हादसे में घायल युवक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।

 

बागपत में बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग पर रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। जिनमें से एक की मौके पर मौत हो गई।

 

बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी सुभाष ने पुलिस को जानकारी दी कि शाम को उसका बेटा सागर घर के काम से बाइक पर बड़ौत जा रहा था। उसके साथ गांव का उसका दोस्त अमित पुत्र सुरेश था। दोनों जब बड़ौत-अमीनगर सराय मार्ग स्थित बड़ौत रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद वाहन के नीचे कुचलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संजय कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय