Thursday, May 8, 2025

कानपुर में बेकाबू स्कूटी पेड़ से टकराई, एक किशोर की मौत,दो घायल

कानपुर। कोहना थाना क्षेत्र में रामचंद्र चौराहे के पास शनिवार रात अनियंत्रित स्कूटी एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में स्कूटी सवार एक बच्चे की जान चली गई और उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार सुबह सहायक पुलिस आयुक्त अकमल खान ने रविवार को बताया कि सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने रविवार को शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

सहायक पुलिस आयुक्त अकमल खान ने कि पुराना कानपुर कोहना थाना के मछुवानगर निवासी गोपी कश्यप का 12 वर्षीय बेटा प्रिंस कश्यप अपने पड़ोसी शिवा कश्यप और विशाल कश्यप के साथ शनिवार की शाम कहीं मोटर साइकिल से गया था। देर रात कर्बला चौराहे से विष्णुपुरी की तरफ आते समय रास्ते में स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर रोड के किनारे स्थित एक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में स्कूटी पर सवार तीनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय