Tuesday, April 29, 2025

केंद्रीयमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज करेंगी राष्ट्रीय अभियान ‘#अब कोई बहाना नहीं’ का शुभारंभ 

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकासमंत्री अन्नपूर्णा देवी आज रंग भवन (आकाशवाणी, नई दिल्ली) में राष्ट्रीय अभियान ‘#अब कोई बहाना नहीं’ का शुभारंभ करेंगी। इस अवसर पर केंद्रीय ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्यमंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहेंगे।

इस अभियान का उद्देश्य जनता, सरकार और प्रमुख हितधारकों से लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई योग्य कदम उठाने का आह्वान करना है। यह अभियान ग्रामीण विकास मंत्रालय के नेतृत्व में ‘नई चेतना 3.0 अभियान’ के साथ शुरू किया गया है, ताकि लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई के आह्वान को व्यापक रूप से फैलाया जा सके, ताकि कोई भी पीछे न छूटे।

वैश्विक स्तर पर हर साल 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक यानी महिलाओं के खिलाफ हिंसा के उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस से मानवाधिकार दिवस तक लिंग आधारित हिंसा को समाप्त करने के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए 16 दिनों का सक्रियता अभियान मनाया जाता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र का वैश्विक अभियान #नो एक्सक्यूज पर महिलाओं के खिलाफ हिंसा में खतरनाक वृद्धि की ओर ध्यान आकर्षित करता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय