‘क्या आप चाहते हैं नया सूट सिलवाऊं’, BJP के साथ गठबंधन पर बोले जयंत चौधरी- जिनके साथ हूँ, उनके साथ रहूंगा !
बागपत । जयंत चौधरी सोमवार को किसान भवन का उद्धघाटन करने के लिए पुरा महादेव पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यूसीसी के सवाल पर जयंत चौधरी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि एक संस्कार पूरे देश में लागू होना चाहिए । उन्होंने कहा कि यूसीसी क्या स्वरूप […]
बागपत । जयंत चौधरी सोमवार को किसान भवन का उद्धघाटन करने के लिए पुरा महादेव पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यूसीसी के सवाल पर जयंत चौधरी ने महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करते हुए कहा कि एक संस्कार पूरे देश में लागू होना चाहिए । उन्होंने कहा कि यूसीसी क्या स्वरूप है मुझे मालूम नहीं तो चर्चा क्या करना। जहां तक महिलाओं के सशक्तिकरण की बात हो, एक संस्कार पूरे देश में होने का सवाल हो, महिलाओं का किसी भी मान्यता के अनुसार अपमान होता हो तो सही नहीं है । आधुनिक भारत में महिला और पुरूष की बराबरी होनी चाहिए अधिकार मिलना चाहिए।
गठबंधन की बैठक में रहेंगे शामिल
रालोद के NDA में शामिल होने का सवाल जयंत चौधरी से पूछा गया तब उन्होंने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। जयंत चौधरी ने कहा, “आप क्या चाह रहे हो कि मैं अपना नया सूट सिलवाऊं?” उन्होंने कहा कि किसी के कहने से कुछ भी नहीं होने जा रहा है। मेरा स्टैंड क्लियर है। महाराष्ट्र प्रकरण पर जयंत ने कहा कि राजनीति में यह सब होता रहता है। वहां जो भी हुआ है वह ऐसा नहीं है कि पहली बार हुआ हो और आखिरी बार भी नहीं।
जयंत चौधरी बोले गठबंधन-महागंठबंधन होते ही रहते हैं । जनता का फैसला अब 2024 में ही होगा। जनता किसी के हाथ में काबिज नहीं है। बिहार व पटना में बैठक हुई है नई दौर की जो बातचीत होंगी उसमें मैं शामिल रहूंगा।
उन्होनें चंद्रशेखर पर हुए हमले की भी निंदा की है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर एक साहसी, हिम्मतवाले व्यक्ति है। इन वारदातों से इन हमलो से उनपर कोई प्रभाव नहीं पडे़गा। मेरी उनसे बात हुई है और वे हर चीज के लिए तैयार हैं।
कल नया सवेरा आएगा
पिछले लोकसभा चुनावों में हुई हार को लेकर उन्होंने कहा कि चोट तो लगती रहती है । किसानों को भी चोट लगती रहती है वो उनको नजर अंदाज करता है। कल नया सवेरा आएगा। 2024 में क्षेत्र के लिए विकास के लिए नया सवेरा होगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां