हिन्दू देवी-देवताओं व पुलवामा हमले के शहीदों पर की अपमानजनक टिप्पणी, बागपत से मदरसा शिक्षक गिरफ्तार
बागपत। यूपी के बागपत जिले के थाना सिंघावली, अहीर थाना पुलिस ने मदरसे के शिक्षक को हिंदू देवी-देवताओं और पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी की पहचान आबिक, […]
बागपत। यूपी के बागपत जिले के थाना सिंघावली, अहीर थाना पुलिस ने मदरसे के शिक्षक को हिंदू देवी-देवताओं और पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के इंस्टाग्राम अकाउंट से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। आरोपी की पहचान आबिक, निवासी सिंघावली अहीर गांव के रूप में हुई।
सिंघावली अहीर थाना प्रभारी (एसएचओ) कौशलेंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि उनकी टीम ने इंस्टाग्राम अकाउंट मोहम्मद-एस-ए-डब्लू-8273 द्वारा किए गए एक पोस्ट का पता लगाया। पोस्ट के कंटेंट में बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं को आहत और शहीद भारतीय सैनिकों पर अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।
आबिक ने अपने दो इंस्टाग्राम अकाउंट से पुलवामा हमले में शहीद भारतीय सैनिकों, दिल्ली के साक्षी हत्याकांड और हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी आबिक को गिरफ्तार कर लिया।
एसएचओ ने कहा कि “आरोपी के खिलाफ सांप्रदायिक सद्भाव भंग करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।”
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां