बागपत में पुलिस मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में थाना पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना […]
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में थाना पुलिस, सर्विलांस व एसओजी टीम की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने रविवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सिंघावली अहीर पुलिस, सर्विलांस बागपत व एसओजी बागपत की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना व संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की चेकिंग के दौरान पिलाना रोड कोल्हू के पास अभियोग में वांछित 02 लुटेरों को पुलिस मुठभेड के बाद घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार होने वालों में राशिद पुत्र रोशन निवासी मसूरी जनपद गाजियाबाद हाल पता सराय मोड थाना सिंघावली अहीर व आबिद पुत्र शराफत निवासी कल्लू गढी जनपद गाजियाबाद है। जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचे, 02 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा लूटे हुए 02 मोबाइल फोन, 02 पंखे बरामद हुए है। मुठभेड में आरक्षी संजीव कुमार थाना सिंघावली अहीरभी घायल हुआ है। सभी घायलो का उपचार अस्पताल में चल रहा है। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिंघावली अहीर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि थाना सिंघावली अहीर पर वादी ने सूचना दी थी कि वह दीपक चौपड़ा फार्म हाऊस हिसावदा रोड पर काम करते है। दिनांक 3 जुलाई की रात्रि में अज्ञात व्यक्तियों ने आकर वादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर 02 मोबाइल फोन 02 पंखे व कुछ तार लूटकर ले गये। बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम देने के साथ ही उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना भी कारित की थी। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंघावली अहीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था।
उन्होंने बताया किउक्त अभियोग के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां