बागपत में ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, बडौत स्टेशन के पास हादसा
बागपत। बड़ौत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा होने पर यह ट्रेन फाटक पर ही खड़ी रही, जिससे दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली […]
बागपत। बड़ौत रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसा होने पर यह ट्रेन फाटक पर ही खड़ी रही, जिससे दोनों ओर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 04430 बड़ौत में बिनौली रोड रेलवे क्रॉसिंग पर 10 बजे पहुंची। तभी फाटक के पास खड़ी एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। इस पर ट्रेन के लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी।
सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह महिला के शव को ट्रेन के नीचे से निकाला गया। शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं, रेलवे फाटक पर यह ट्रेन लगभग 15 मिनट तक खड़ी रही, जिस कारण फाटक के दोनों ओर जाम लग गया। ट्रेन में सवार यात्री खड़ी ट्रेन से उतरकर पैदल ही रेलवे स्टेशन व दूसरी जगह रवाना हुए। साथ ही जाम में फंसे लोग इतनी देर फाटक बंद होने से बिलबिला उठे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां