बागपत में 248 मृतकों के खाते में पहुंची विधवा पेंशन राशि, अब होगी वसूली
बागपत। जिले में शासन के आदेश पर हो रहे सत्यापन में 248 मृतकों के खाते में विधवा पेंशन का पैसा जाने का मामला सामने आया है। वहीं सत्यापन के दौरान 104 विधवा अपात्र मिली हैं, जिनकी पेंशन बंद कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन मामले में मिली […]
बागपत। जिले में शासन के आदेश पर हो रहे सत्यापन में 248 मृतकों के खाते में विधवा पेंशन का पैसा जाने का मामला सामने आया है। वहीं सत्यापन के दौरान 104 विधवा अपात्र मिली हैं, जिनकी पेंशन बंद कराते हुए नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा विधवा पेंशन मामले में मिली खामियों को दूर करते हुए अब अपात्रों और मृतकों से वसूली की प्रक्रिया को तेज कर दिया है।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर जनपद बागपत में वृद्धावस्था तथा विधवा पेंशन का सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन में 248 मृतकों के खाते में विधवा पेंशन का पैसा जाने का मामला सामने आया। अब यह पैसा वापस मंगवाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि विधवा पेंशन के तहत पात्र को हर माह एक हजार रुपये की दर से पेंशन मिलती है। बागपत में 14 हजार विधवाओं को पेंशन मिल रही हैं। शासन के आदेश पर पेंशन धारकों का सत्यापन कराया जा रहा है। बागपत में अब तक 7822 विधवा पेंशन का सत्यापन हो चुका है। इनमें 248 विधवा मृतक मिली है, जबकि उनकी पेंशन का पैसा उनके खाते में जा रहा है। वहीं 104 विधवा अपात्र मिली जिनकी पेंशन बंद की जाएगी। इनमें कई विधवा ऐसी हैं जो पुन: विवाह कर चुकी हैं लेकिन विधवा पेंशन का लाभ ले रही हैं। कुछ विधवा गांव छोड़कर कहीं बाहर चली गई हैं जिससे उनकी पेंशन बंद की जाएगी।
जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने कहा कि सभी सत्यापन का काम पंचायत सचिव कर रहे हैं जिसे जल्द पूरा कराया जाएगा। अपात्र तथा मृतक मिले लाभार्थियों का पुन: चेक कराया जाएगा ताकि किसी की गलत ढंग से पेंशन बंद होने की गुंजाइश न रहे। अपात्रों से पेंशन राशि की वसूली कराई जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां