बिजनौर में उधार दिए पैसे वापस मांगने पर व्यक्ति की हत्या, जिम ट्रेनर गिरफ्तार
बिजनौर| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान बिजनौर के स्मृति विहार वीआईपी कॉलोनी निवासी रिंकू शर्मा उर्फ अमन शर्मा के रूप में […]
बिजनौर| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कोतवाली शहर पुलिस ने एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान बिजनौर के स्मृति विहार वीआईपी कॉलोनी निवासी रिंकू शर्मा उर्फ अमन शर्मा के रूप में हुई है।
बिजनौर शहर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि 20 जून को पीआरवी पर स्वाहेड़ी वाईपास जीरो प्वाइंट के पास सर्विस रोड के किनारे एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने के संबंध में सूचना मिली थी। तत्काल सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान 55 वर्षीय लेखराज के रूप में हुई। मृतक नगरपालिका बिजनौर के नुमाईस ग्राउंड में स्थित पानी की टंकी पर ऑपरेटर के रूप में काम करता था।
एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पता चला कि लेनदेन के मुद्दे पर रिंकू और लेखराज के बीच कुछ विवाद भी था। एएसपी ने कहा कि निरंतर पूछताछ पर आरोपी ने हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।
एएसपी ने कहा कि आरोपी रिंकू ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुछताछ में बताया कि उसने मृतक लेखराज से करीब छह महीने पहले 2 लाख 50 हजार रुपए उधार लिए थे। लेखराज लगातार अपनी दी गई बतौर उधार रकम वापसी की मांग कर रहा था। उसके पास कहीं से भी पैसौ का कोई इंतजाम नहीं हो पा रहा था। इसी बात से परेशान होकर उसने लेखराज की हत्या की योजना बनाई।
प्लान के तहत पहले लेखराज को शराब पिलाई और बाद में डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को रोड किनारे फेंक दिया। जिससे पुलिस को उस पर शक न हो और हत्या की घटना एक दुर्घटना बन जाए। एएसपी ने कहा कि आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) तहत मामला दर्ज करके, उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा और स्कूटी को बरामद किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां