उत्तराखंड ने भीम गौड़ा बैराज से छोड़ा पानी, बिजनौर में बाढ़ का खतरा
बिजनौर। उत्तराखंड के गंगा नदी स्थित भीम गौड़ा बांध के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले को भारी बारिश के चलते चेतावनी जारी की है। बिजनौर की तीन तहसील, जहां से होकर गंगा नदी बहती है, उनके जिला प्रशासन को तत्काल बाढ़ की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने कहा, पहाड़ियों में भारी बारिश […]
बिजनौर। उत्तराखंड के गंगा नदी स्थित भीम गौड़ा बांध के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले को भारी बारिश के चलते चेतावनी जारी की है। बिजनौर की तीन तहसील, जहां से होकर गंगा नदी बहती है, उनके जिला प्रशासन को तत्काल बाढ़ की चेतावनी दी गई है।
अधिकारियों ने कहा, पहाड़ियों में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण उत्तराखंड के गंगा नदी स्थित भीम गौड़ा बैराज पर अधिक जलस्तर बढ़ता देख मंगलवार को सभी गेट खोल दिए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है कि मंगलवार दोपहर तक भीम गौड़ा बैराज से 1,70,192 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
इसके अतिरिक्त सहायक नदियों के कारण जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। जिससे मध्य गंगा बैराज से 1,63,628 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।
अगले कुछ घंटों में 2,00,000 क्यूसेक से अधिक पानी बिजनौर गंगा बैराज पर बढ़ने की आशंका है। जिला प्रशासन ने नजीबाबाद, सदर बिजनौर और चांदपुर तहसील में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जहां से गंगा बिजनौर में प्रवेश करती और गुजरती है। बिजनौर में अभी तक किसी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां