जाली दस्तावेजों से नौकरी पाने वाला जालसाज और दो साथी भेजे गये जेल
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस ने जाली दस्तावेजों से अध्यापक की नौकरी पाने के आरोप में एक जालसाज और उसके दो साथियों को सोमवार को गिरफ्तार जेल भेजा गया। एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम करनपुर निवासी दिनेश यादव ने जनपद कौशांबी […]
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर पुलिस ने जाली दस्तावेजों से अध्यापक की नौकरी पाने के आरोप में एक जालसाज और उसके दो साथियों को सोमवार को गिरफ्तार जेल भेजा गया।
एसपी देहात बजरंगबली चौरसिया ने यहां मीडियाकर्मियों को बताया कि जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र स्थित ग्राम करनपुर निवासी दिनेश यादव ने जनपद कौशांबी के तहसील कड़ा क्षेत्र के ग्राम दतई पूर्वा निवासी मिश्रीलाल के नाम से हाई स्कूल, इंटर ,बीएड एवं टेस्ट के फर्जी कागजात तैयार कर वर्ष 2015 में जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के ग्राम विजय नगरलिया स्थित जूनियर हाईस्कूल में सहायक अध्यापक की नौकरी प्राप्त कर ली थी।
एसपी ने बताया कि जब पुलिस ने जनपद कौशांबी निवासी मिश्रीलाल से संपर्क किया तब वह खेतों में काम करते पाये गये। इसके बाद दिनेश के खिलाफ जांच शुरू की गयी। पुलिस जांच में जब दिनेश के प्रपत्र फर्जी पाये गये तो इसके विरुद्ध वर्ष-2020 में थाना रामघाट पर 175/20 धारा 420/467/468/471 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
एसपी ने बताया कि जालसाज अध्यापक यहीं नहीं रुका दिनेश ने नौकरी के दौरान ही जालसाजी से प्रपत्र लगाकर एचडीएफसी बैक से 10 लाख रुपये का लोन लिया एवं मकान मालिक/प्रधानाध्यापक से 04 लाख रुपये उधार लेकर फरार हो गया था।
एसपी ने बताया कि छानबीन में इस पूरे मामले में तीन अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये।दूसरा अभियुक्त गजेन्द्र भी जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम बढाईपुरा का है जबकि अरुण राजन नामक तीसरा अभियुक्त भी जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के धनपुरा गांव का रहने वाला है। स्वाट टीम ग्रामीण व थाना रामघाट पुलिस ने आज को तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि अभियुक्तगण अपने साथियों के साथ मिलकर जालसाजी का नेटवर्क चलाते है।
एसपी ने बताया कि अभियुक्त दिनेश एवं गजेन्द्र का आपराधिक इतिहास है। इस केस को खोलने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रामघाट पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां