बुलंदशहर में नौकर ने की शरणदाता के पुत्र की हत्या, फिरौती की रकम नही मिलने पर की वारदात
बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में साइको किलर ने फिरौती की रकम नही मिलने पर मालिक के मासूम पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने साेमवार को मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि 15 जून को अरनिया थाना क्षेत्र के गांव […]
बुलंदशहर- उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के अरनिया क्षेत्र में साइको किलर ने फिरौती की रकम नही मिलने पर मालिक के मासूम पुत्र की हत्या कर दी। पुलिस ने साेमवार को मुठभेड़ के दौरान हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि 15 जून को अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी राजेश चौहान ने 10 साल के पुत्र चिराग के अपहरण में अपने नौकर अरुण पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने घटना के अनावरण के लिये चार टीमों का गठन कर अरुण की तलाश शुरू कर दी थी। इसी क्रम में आज प्रातः अरनिया थाना पुलिस की साइको किलर अरुण से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी अरुण घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा कर दिया है।
एसएसपी ने बताया कि अरुण ने 15 जून को चिराग का अपहरण करने के बाद अलीगढ़ जनपद के चणडौस थाना क्षेत्र के जंगल में ले जाकर उसकी हत्या कर दी थी और शव को खेत में फेंक दिया था, पुलिस ने अरुण की निशानदेही पर आज प्रातः मासूम बच्चे के शव को बरामद कर लिया है।
उन्होने बताया कि अरुण एक पेशेवर अपराधी है इसने वर्ष 2016 में भी बुलंदशहर जनपद के छतारी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मासूम बच्चे का अपहरण कर हत्या कर दी थी जिसमें अरुण को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।, कोर्ट ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, वादी पक्ष से फैसला होने के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर अरुण को रिहा कर दिया गया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां